RBSE 10th Result 2026: राज्स्थान बोर्ड का 10वीं कक्षा का रिजल्ट ऐसे करे चेक

RBSE 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 तक जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपनी मार्कशीट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर पाएंगे, जिससे उन्हें आगे के कामों में आसानी होगी।

12 फरवरी से 28 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा इस वर्ष 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। ये परीक्षाएं पारंपरिक पेन-एंड-पेपर मोड में कराई गई थीं। इस साल राजस्थान बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए करीब 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। यदि कोई विद्यार्थी न्यूनतम अंकों से कम अंक प्राप्त करता है तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

रिजल्ट देखने के लिए क्या करना होगा

RBSE 10वीं का परिणाम देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। वहां उन्हें अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी है कि 20 मार्च को परिणाम जारी किया जाएगा, हालांकि रिजल्ट जारी होने के सटीक समय की घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि परिणाम दोपहर के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जा सकता है।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई 2025 को शाम 4 बजे घोषित किया गया था। उस समय कुल 10,71,460 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 10,16,963 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी और कुल पास प्रतिशत 93.60 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

RBSE 10th Result 2026 ऑनलाइन कैसे देखें

सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रखना जरूरी है।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली 10वीं की मार्कशीट में छात्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। इसमें विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, जन्म तिथि, विषय-वार अंक, कुल प्राप्त अंक और पास या फेल की स्थिति जैसी जानकारी शामिल होती है। विद्यार्थी इस मार्कशीट को आगे की पढ़ाई और दस्तावेजी कामों के लिए उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Comment